लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि ये समाचार अविश्वसनीय है कि जेल में उनकी बढ़ती शुगर को नियंत्रित करने के लिए इन्सुलिन देने से मना किया जा रहा है। इस समाचार का तत्काल उच्च स्तरीय संज्ञान लिया जाए और पता किया जाए कि इस साज़िश के पीछे किसके निर्देश हैं?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है। ये समाचार अविश्वसनीय है कि जेल में उनकी बढ़ती शुगर को नियंत्रित करने के लिए इन्सुलिन देने से मना किया जा रहा है।
इस समाचार का तत्काल उच्च स्तरीय संज्ञान लिया जाए और पता किया जाए कि इस साज़िश के…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 21, 2024
AAP नेता आतिशी ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल के लिए इंसुलिन लेकर आए हैं। हम तिहाड़ जेल के सामने खड़े हैं। तिहाड़ प्रशासन ने भाजपा के कहने पर अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन रोक रखी है। अरविंद केजरीवाल 12 वर्ष से डायबिटीज (मधुमेह ) के मरीज हैं। उनका शुगर लेवल 300 पहुंचा हुआ है। आज दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन भेजी है।
-एजेंसी
- Agra News: CCTV ने पकड़ी ‘नकल की आवाज’, मियापुर में बोल-बोलकर हल कराए जा रहे थे पेपर, एफआईआर के आदेश - February 24, 2026
- Agra News: CCTV ने पकड़ी ‘नकल की आवाज’, मियापुर में बोल-बोलकर हल कराए जा रहे थे पेपर, एफआईआर के आदेश - February 24, 2026
- सिंगापुर से गूँजा जेवर का नाम: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले महीने पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन - February 24, 2026