लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। कालाधन बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। भारत को कर्जदार बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने पर ही देश में खुशहाली आएगी।
अखिलेश यादव आज यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज के प्रबुद्ध समाज तथा महा ब्राह्मण समाज पंचायत के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा आज पीड़ित, वंचित समाज का अंग बन गया है। समाजवादी पार्टी उनके संघर्ष में साथ रहेगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ दीजिए।
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है। वह लोगों को गुमराह करने में माहिर है। भाजपा ने गरीबों के सम्मान को चोट पहुंचाई है। मुफ्त राशन बांटकर भाजपा गरीबों की गरीबी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसान परेशान है। नौजवान बेरोजगार है। जब किसानों को रोजगार देंगे तभी उनकी आमदनी बढ़ेगी।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। पूंजीनिवेश के नाम पर सिर्फ तड़क भड़क सम्मेलन किए गए। जो एमओयू हुए वे जमीन पर उतरे नहीं। भाजपा विकास पर सिर्फ पाखंड करती है। समाजवादी पार्टी धोखा नहीं देती है। अपने दो कार्यकाल में भाजपा सरकार ने एक भी अपनी योजना लागू नहीं की। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, भाजपा की पूरी राजनीति झूठ को छुपाने और सत्य पर पर्दा डालने की है। भाजपा सरकार को जनता के दुःख दर्द से कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी गरीबों की हितैषी है जबकि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के संरक्षण उन्हें फायदा पहुंचाने में लगी रहती है।
-एजेंसी
- लखनऊ में फिल्मी कहानी जैसा सच: 28 महीने पहले जिस महिला का हुआ था अंतिम संस्कार, वह जिंदा मायके लौटी; अब पुलिस के सामने नया रहस्य - September 8, 2026
- सियासी जमीन पर बृजभूषण शरण सिंह की बेटी की दस्तक: नोएडा से चुनाव लड़ने पर शालिनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी - September 8, 2026
- समाजवादी पार्टी के बदले ड्रेस कोड पर सियासी हलचल तेज: लाल टोपी और गमछे के बाद अब सपा के रंगों में क्यों शामिल हुआ नीला रंग? - September 8, 2026