नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार यहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा जा रहा है। इस बीच असम में कांग्रेस नेता जयराम रमेश की तरफ से बड़ा आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोकर हमला किया है।
इस हमले की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निंदा की है। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर असम में आज फिर हमला हुआ है, वो भी देश के एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व केंद्रीय मंत्री की कार पर। ये घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हार की हताशा जितनी बढ़ती जाएगी, विपक्ष पर उतने ही ज़्यादा हमले बढ़ते जाएंगे।
कांग्रेस की तरफ से एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि, असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ के दौरान बीजेपी के गुंडों ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश जी की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया। साथ ही लिखा कि, कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं।
असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान BJP के गुंडों ने कांग्रेस महासचिव @Jairam_Ramesh जी की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया।
BJP के गुंडों ने कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं।
इन… pic.twitter.com/WaY62WN4Jd
— Congress (@INCIndia) January 21, 2024
उन्होंने आरोप लगाया कि, हमला करने वाले के हाथ में भाजपा का झंडा था। साफ है कि यह घटना सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर की गई है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ को मिल रही सफलता ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। वे डरे और घबराए हुए हैं। यही वजह है कि वे इस तरह की कायराना हरकत पर उतर आए हैं। लेकिन, हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती।
-एजेंसी
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026