प्रथम चरण में कंप्यूटर, सिलाई मशीन और कपड़े के थैले बनाने की ट्रेनिंग
अपने पैरों पर खड़े होने के इच्छुक युवक-युवतियां पहले पंजीकरण कराएं
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच ने संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन सीए की चतुर्थ पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर 117, जयपुर हाउस, आगरा में आत्मनिर्भर प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। यहां प्रथम चरण में कंप्यूटर, सिलाई मशीन और कपड़े के थैले बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। अपने पैरों पर खड़े होने के इच्छुक युवक-युवतियां पंजीकरण कराकर तत्काल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए मोबाइल नम्बर जारी किए गए हैं- 9837015094 और 98370 95224।
डॉ. ज्ञान प्रकाश और शांता जैन ने किया शुभारंभ
आत्मनिर्भर प्रशिक्षण केंद्र का शुभांभ मुख्य अतिथि जाने-माने समाजसेवी सर्जन डॉ. ज्ञान प्रकाश ने प्रशिक्षण केंद्र का फीता खोला। अन्य अतिथियों के साथ केंद्र का निरीक्षण किया। यहां की गई सुव्यवस्थाओं को सराहा। इसके बाद डॉ. ज्ञान प्रकाश, अशोक जैन सीए की धर्मपत्नी शांता जैन, राजुकमार जैन, सुनील कुमार जैन, आशीष जैन, ध्रुव जैन, सुशील जैन, प्रवक्ता संदेश जैन आदि के साथ भगवान महावीर और अशोक जैन सीए के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साध्वीश्री ने मंगलाचरण किया।

अशोक जैन सीए का भावपूर्ण स्मरण
इस अवसर पर डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ सुनील शर्मा, डॉक्टर बीके अग्रवाल, डॉक्टर अरुण जैन, डॉक्टर विजय कत्याल, अंबरीश पटेल ने अशोक जैन सीए का भावपूर्ण स्मरण किया। सभी ने अपने अनुभव सुनाए कि अशोक जैन सीए के संपर्क में आने के कारण उनके जीवन में किस तरह से परिवर्तन आया। सभी ने कहा- आज समाज को जो कुछ भी समर्पित कर पा रहे हैं, वह अशोक जन सीए की ही प्रेरणा का प्रतिफल है।
कंप्यूटर में बेसिक से लेकर प्रोग्रामिंग तक सिखाएंगे
आगरा विकास मंच की अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि भाईसाहब अशोक जैन सीए का स्वास्थ्य, शिक्षा और पीड़ित मानवता के प्रति समर्पण का भाव रहता था और उसी को साकार करने के लिए आज आत्मनिर्भर प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया गया है। इसमें युवक युक्तियां कंप्यूटर, सिलाई मशीनों के माध्यम से हुनरमंद बनकर आत्मनिर्भर बनेंगे। सभी प्रकार के प्रशिक्षण निःशुल्क रहेंगे। कंप्यूटर में बेसिक से लेकर प्रोग्रामिंग तक सिखाई जाएगी। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक थैलियों के स्थान पर कपड़े के थैले बनाना सिखाएंगे। इससे न केवल महिलाएं अपना जीविकोपार्जन करेंगी बल्कि पर्यावरण भी संरक्षित रहेगा।

सीखने का समय
सिलाई सीखने का समय प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे तक, कंप्यूटर सीखने का समय प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक और शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक है। संचालन महामंत्री सुशील जैन और प्रवक्ता संदेश जैन ने किया।

उल्लेखनीय उपस्थिति
इस अवसर पर विजय गोयल, अरुण अग्रवाल, मृदुल पाठक, ध्रुव जैन, विजय सेतिया, अजय, शरद चौरड़िया, रोहित जैन, विनय जैन, अनिल वर्मा, सुधीर जैन, अरविंद शर्मा गुड्डू, जय रामदास, राकेश जैन, दुष्यंत जैन, शिवकुमार शर्मा, रवि अग्रवाल, प्रदीप तिवारी, आदित्य जैन, ममता जैन, कविता जैन, शालू जैन, सुनीता जैन, संगीता जैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- आगरा के श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर में श्रीनाथजी का 108 कलशों से हुआ दिव्य अभिषेक, महादेव के धाम में गूंजे हवेली संगीत के पुष्टिमार्गीय पद - September 4, 2026
- आगरा के श्री मनःकामेश्वर मठ मंदिर में श्रीनाथजी का 108 कलशों से हुआ दिव्य अभिषेक, महादेव के धाम में गूंजे हवेली संगीत के पुष्टिमार्गीय पद - September 4, 2026
- आगरा के श्री प्रेमनिधि मंदिर में अलौकिक काली घटा मनोरथ के बीच मनाया गया ठाकुर श्री श्याम बिहारी जी का दिव्य जन्मोत्सव, उमड़े श्रद्धालु - September 4, 2026