Agra, Uttar Pradesh, India. आठ मार्च को विश्व महिला दिवस है। फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (फोग्सी) इस दिन सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत अभियान चलाती है। इसी क्रम में आगरा में सर्वाइकल कैंसर और एंडोमेट्रियोसिस जांच एवं निदान शिविर छह मार्च को आयोजित होगा।
मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम, आईएचआरओ, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी, स्मृति संस्थाओं के साथ मिलकर फोग्सी आगरा में 06 मार्च 2021 को विशाल निःशुल्क महिला चिकित्सा शिविर आयोजित करने जा रही है। फोग्सी यंग टेलेंट कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि शिविर में गर्भवती एवं सामान्य महिलाओं का परीक्षण, परामर्श और आवश्यकता होने पर दवाएं देने के साथ ही कैंसर सर्विक्स की स्क्रीनिंग निशुल्क की जाएगी। कोई समस्या सामने आने पर इलाज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
फोग्सी एंडोमेट्रियोसिस कमेटी की डॉ. आशा राव के निर्देशन में एंडोमेट्रियोसिस की जांच और जागरूकता प्रोग्राम होगा। फोग्सी के अध्यक्ष डा. अल्पेश गांधी के निर्देशन में इस तरह के शिविर देश भर में आयोजित होंगे। आगरा में यह शिविर 06 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। स्त्री रोग विशेषज्ञों के अलावा इसमें फिजीशियन, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, मूत्र एवं सर्जरी रोग, मुख एवं दंत रोग, सौंदर्य विशेषज्ञ भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7060840999 पर संपर्क कर सकते हैं।
सर्वाइकल कैंसर को गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर भी कहते हैं। इसके होने का खतरा तब अधिक हो जाता है जब कोशिकाएं गर्भाशय ग्रीवा के स्तर में असामान्य तरीके से बढ़ जाती हैं। यह गर्भाशय के निचले स्तर को प्रभावित करता है।
एंडोमेट्रियोसिस क्या है
एंडोमेट्रियोसिस एक ऐसा विकार है जिसमें गर्भाशय की लाइनिंग बनाने वाले ऊतक से मिलता हुआ ऊतक गर्भाशय की गुहा के बाहर विकसित होने लगता है। गर्भाशय की लाइनिंग को एंडोमेट्रियम कहते हैं। जब ओवरी, बाउल और पेल्विस की लाइनिंग के ऊतकों पर एंडोमेट्रियल टिश्यू विकसित होने लगते हैं, तब एंडोमेट्रियोसिस की समस्या उत्पन्न होती है।
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026