जन्मदिवस पर हुई अनोखी पहल, ऑपरेशन के लिए दो हृदयरोगियों को लिया गोद
150 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया याद, गोष्ठी में वर्चुअली भी जुड़ीं कई हस्तियां
Agra, Uttar Pradesh, India. समाजसेवा के पर्याय, अंतिम समय तक दीन-दुखियों एवं पीड़ित मानव की सेवा में रत रहने वाले, आगरा विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्व. अशोक जैन सीए के जन्मदिवस पर अनोखी पहल की गई। 8 साल के युवराज सिंह और युवक अतुल कुमार को हृदय रोग ऑपरेशन के लिए गोद लिया गया। इस मौके पर दादाबाड़ी में हुई हुई संगोष्ठी में कहा गया कि अशोक जैन सीए के कारण आगरा को ‘सेवा की नगरी’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने 20 साल पहले सेवा की जो मशाल प्रज्ज्वलित की थी, वह आज भी दैदीप्यमान है। लीड आगरा के सुनील जैन (पूर्व पार्षद) ने अशोक जैन सीए को मरणोपरांत पद्मश्री देने की मांग की। इस मांग का समर्थन सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने किया और पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में आगरा की करीब 150 संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हर किसी के पास अशोक जैन सीए के संबंध में नई कहानी सुनाई। खुले मंच से स्वीकार किया गया कि अशोक जैन सीए की प्रेरणा से संस्था शुरू की है।
अशोक जैन सीए ने आगरा को एक उम्र दी
मुख्य अतिथि सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अशोक जैन सीए को रोजाना सामाजिक कार्य में देखा करते थे। जो कहते हैं कि उहें अखबार में छपने का शौक था तो उनसे कहना है कि कार्यक्रम के अलावा कोई छप जाए तो मान सकते हैं छपास की बीमारी है। कार्यक्रम में बहुत मेहनत करनी होती है। अशोक जैन सीए जैसे लोग पोथियों लिखते हैं और एक उम्र दे जाते हैं। उन्होंने आगरा को एक उम्र दी है। उन्होंने कहा कि जब भी सामाजिक आपत्ति आई है, सेवा के मामले में आगरा जैसे कोई दूसरा शहर नहीं है। ये वह शहर है जो बिना एनआरआई के सेवा कर रहा है। अहमदाबाद में तो हर चौथे घर में एनआरआई है। कोरोना काल में तो संस्थाओं ने बहुत सेवा की। उन्होंने हृदय रोगियों के ऑपरेशन में प्रधानमंत्री राहत कोष से मदद का आश्वासन दिया। अशोक जैन सीए को सरकारी सम्मान दिलाने के लिए दोनों सांसद, नौ विधायक और मेयर संयुक्त रूप से पत्र लिखेंगे।
दीनदयाल उपाध्याय के कथन को चरितार्थ किया
विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि राजनीति सेवा का सशक्त सेवा का माध्यम है। सेवा से परिवर्तन आता है। अशोक जैन सीए ने इस कथन को सार्थक किया। सेवा के नए आयाम स्थापित किए, जिन पर चलने की प्रेरणा मिलती है। 1700 हृदय ऑपरेशन कराना बड़ा काम है। कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक जैन सीए के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

वर्चुअली दिया संदेश
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने एक वीडियो संदेश भेजकर अशोक जैन सीए की सेवा को सराहा। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेशजी, यूपी के राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह, मैक्स हॉस्पिटल के हृदय रोग विभाग के चेयरमैन डॉक्टर विवेका कुमार, मेदांता हॉस्पिटल के हृदय रोग के चेयरमैन पदमश्री डॉक्टर प्रवीन चंद्रा ने अशोक जैन सीए के सेवा कार्यों का वर्चुअली स्मरण किया।
जन्मदिवस नहीं बल्कि जयंती
शांति सेना की डॉ. वत्सला प्रभाकर ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मेरा भाई इस दुनिया में नहीं है। आज दादाबाड़ी में घुसी तो न जाने क्यों वीरानापन सा लगा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील विकल, मंच के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमुघ डॉक्टर सुनील शर्मा, समर्पण ब्लड बैंक के बृजमोहन अग्रवाल, शांति दूत बंटी ग्रोवर, आगरा विकास मंच के संरक्षक जयरामदास, पूर्व अध्यक्ष अशोक गोयल (सूरत), वरिष्ठ पत्रकार अरिवन्द शर्मा गुड्डू, हेल्प आगरा के सुरेन्द्र सोनी, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की सुमन सुराना, खेल प्रोत्साहन समिति के रिमेश अग्रवाल ने विचार रखे। सभी का कहना था कि अशोक जैन सीए ने सेवा कार्यों का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। वास्तव में यह जन्मदिवस नहीं बल्कि जयंती है।

राजकुमार जैन के निकल आए आंसू
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने अपने अग्रज अशोक जैन के बारे में बताते हुए इतने भावुक हो गए कि अश्रुधार बहने लगी। संचालन करते हुए मंच के महामंत्री सुशील जैन ने कहा कि सेवा कार्यों को राजकुमार जैन, सुनील कुमार जैन और आशीष जैन आगे बढ़ा रहे हैं। मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन ने सभी का आभार प्रकट किया। वॉन वैलेक्स कंपनी के सीईओ आशीष जैन ने अपने ‘बड़े पापा’ को याद किया तो भावुक हो गए। प्रवक्ता संदेश जैन ने कहा कि हम जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। सेवा कार्यों को इसी तरह से चलाते रहने का संकल्प है।
उल्लेखनीय उपस्थिति
विधवा आश्रम घटिया से राजकुमार फिलिप्स, रामलाल आश्रम से शिवकुमार शर्मा, चिंतामणि ट्रस्ट के उपाध्यक्ष विमल जैन, ट्रस्टी दिनेश चौरड़िया, जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के जिजेंद्र लोढ़ा, जैन श्वेतांबर नवयुवत मंडल के अजय लालवानी ध्रुव जैन, विजय सेठिया, आगरा विकास मंच के डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ रमेश धमीजा, डॉक्टर अरुण जैन, डॉ अरुण चतुर्वेदी, डॉ ज्ञानप्रकाश, किराना मार्केट के अतुल बंसल, जीवनरक्षक के अतिन जैन, दीपक जैन, भाजपा के संजय चौहान, हेल्प आगरा के संस्थापक गोयल, महामंत्री सुरेंद्र सोनी, सीए अरुण अग्रवाल, लेबर डिपार्टमेंट के एडवोकेट अनिल अग्रवाल, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, प्रशांत मिश्रा, लाइको शूज के रवि अग्रवाल, डॉक्टर जेएन टंडन, एमएम फोन से राकेश जैन, भाजपा नेता प्रशांत पौनिया आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

- Δημιουργία Προφίλ στο Sava Spins Casino Βήμα προς Βήμα στην Ελληνική Επικράτεια - September 27, 2026
- Lucky Dreams Casino : Apprenez à connaître les fonctionnalités et les top jeux au Canada - September 26, 2026
- Habits Before Spinning Fishin Frenzy Slot Famous in UK - September 25, 2026