केएमआई के विदेशी भाषा विभाग ने किया वेबिनार
आगरा में फ्रेंच भाषा के अध्ययन की अपार संभावनाएं
Agra (Uttar pradesh, India)। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) Dr Bhimrao Ambedkar University के विदेशी भाषा विभाग Foreign Language Department द्वारा फ्रेंच भाषा का ऑनलाइन अध्ययन को लेकर वेबिनार Webinar का आयोजन किया गया। उत्तर भारत में किसी भी विश्वविद्यालय द्वारा यह फ्रेंच भाषा French language में पहला वेबिनार था। विदित हो छात्र संख्या के मामले में आगरा विश्वविद्यालय Agra University का विदेशी भाषा विभाग बहुत समृद्ध है। कोरोना संक्रमण के इस संकट के समय में चुनौती को अवसर में बदलने का प्रयास किया गया। शिक्षण को समय की आवयश्कता के अनुसार नया रूप दिया गया। वेबिनार का उद्देश्य था- फ्रेंच भाषा का अध्ययन: पाठ्यपुस्तक, अभ्यास एवं बोध।
फ्रेंच भाषा के विद्वान आगरा आमंत्रित
वेबिनार का उद्धघाटन डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने गया। कुलपति ने कहा कि विश्वपटल पर फ्रेंच भाषा का बहुत महत्व है। विश्वविद्यालय में फ्रेंच भाषा के पठन और पाठन को उच्चस्तर पर विकसित करने की आवश्यकता है। कुलपति ने फ्रेंच भाषा के सभी विद्वानों से विदेशी भाषा विभाग को विकसित करने हेतु सलाह मांगी और उनको आगरा आने का निमंत्रण भी दिया। कुलपति ने यह भी कहा कि ई-लर्निंग और वेबिनार भले ही विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक हैं, लेकिन यह फिजिकल क्लासेस का विकल्प नहीं हो सकता है।
फ्रेंच भाषा के अध्ययन की अनेक संभावनाएं
भारत में फ्रेंच भाषा के वरिष्ठ प्रोफेसर के मदनगोबालन ने वेबिनार का बीज वक्तव्य देते हुए कहा कि आगरा अंतर्राष्ट्रीय शहर है और विश्वविद्यालय का विदेशी भाषा विभाग बहुत समृद्ध एवं प्राचीन है। इसे देखते हुए यहां फ्रेंच भाषा के अध्ययन की अनेक संभावनाएं हैं।
सही उच्चारण सिखाया
वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉ आशीष अग्निहोत्री, प्रोफेसर आर वेंकटरमन, प्रोफेसर एस. पानीरसिल्वम एवं डॉक्टर एन.सी. मीराकमल रहे। उन्होंने सत्र के दौरान कई छात्रों को भाषा का अध्ययन कराया और सही उच्चारण करना भी सिखाया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा अनेक प्रश्न भी पूछे गए। वेबिनार में प्रतिभागियों की संख्या 500 से अधिक रही। भारत के समस्त राज्यों के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया।
आगरा में फ्रेंच भाषा की महत्ता
संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने विदेशी भाषा विभाग एवं उसकी कार्यशैली पर प्रकाश डाला साथ ही आगरा में फ्रेंच भाषा के महत्व से भी अवगत कराया। वेबिनार का संचालन डॉ. आशीष अग्निहोत्री द्वारा किया गया। वेबीनार के संयोजक डॉ. प्रदीप वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं परिचय दिया। वेबिनार में उपस्थित सभी वक्ताओं ने फ्रेंच भाषा की महत्ता एवं उसके फायदे, उसके अध्ययन के तरीके को समझाया। धन्यवाद ज्ञापन विदेशी भाषा विभाग के शिक्षक डॉ आदित्य प्रकाश ने दिया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक डॉक्टर रितेश कुमार ने तकनीकी संयोजन में सहायता की। विदेशी भाषा विभाग के शिक्षक अनुज गर्ग, उदय राज सिंह, रवि किरण टंडन और विशाल शर्मा उपस्थित रहे।
- Whamoo Casino te invita a descubrir la alegría de las recompensas reales en España - November 15, 2026
- Spinara Casino – Spin the Wheel of Fortune and Win in Sweden - November 15, 2026
- Quick Withdrawals and Deposits Transactions at Tiger Bingo Casino in UK - November 14, 2026