आगरा व्यापार मंडल को मिला नया ठिकाना: हींग की मंडी में हुआ भव्य कार्यालय का शुभारंभ

PRESS RELEASE

आगरा: शहर के व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में, हींग की मंडी स्थित माधव भवन में ‘आगरा व्यापार मंडल’ के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने विधिवत फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ इस कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आगरा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने वाटर वर्क्स पर मुकुंद मिश्रा का भव्य स्वागत किया।

​व्यापारिक समस्याओं का केंद्र बनेगा नया कार्यालय

कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि भवन का व्यापक जीर्णोद्धार किया गया है ताकि इसे व्यापारियों के लिए एक सक्रिय केंद्र बनाया जा सके।

उन्होंने कहा, “यह कार्यालय न केवल व्यापार मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र होगा, बल्कि व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक सशक्त मंच की भूमिका निभाएगा। यहां व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से मंथन और बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिससे व्यापारियों की आवाज को मजबूती मिल सके।”

​प्रमुख व्यापारिक हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में व्यापार जगत के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य रूप से महामंत्री अशोक मंगवानी, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जय पुरस्नानी, कन्हैयालाल राठौर, कार्यालय प्रभारी देवेंद्र अग्रवाल, सह प्रभारी अनूप बंसल, विष्णु दयाल बंसल, दिलीप खूबचंदानी, बृजमोहन रेपुरिया, राजेश सिंघल, अंशुल अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग, विमल गर्ग, योगेश रखवानी, साहूकार सिंह चाहर, राजेंद्र गुप्ता, महावीर प्रसाद मंगल, राजीव गुप्ता, अनुराग अरोड़ा और रितेश राठौर सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने इस ऐतिहासिक अवसर की शोभा बढ़ाई।

Dr. Bhanu Pratap Singh