आगरा। पुलिस आयुक्त की एसओजी टीम ने आज चीनी, रिफाइंड और बूरा से नकली हर्बल सीरप और मल्टी विटामिन सीरप बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में सीरप और बनाने का सामान बरामद किया है। मौके से पुरानी एक्सपायर सीरप और लेबल व ढक्कन भी बरामद हुए हैं।
देव इंटरप्राइजेज नाम से हर्बल फूड सप्लीमेंट की फैक्ट्री किराए के कमरे में चल रही थी
आगरा के थाना सिकंदरा के अंतर्गत नगला चुचाना में मनीष गुप्ता निवासी कमलानगर नामक व्यक्ति द्वारा देव इंटरप्राइजेज नाम से हर्बल फूड सप्लीमेंट की फैक्ट्री संचालित कर रहे है। पुलिस टीम को सूचना मिली की यहां पर अवैध तरीके से फैक्ट्री में लीवर, माहवारी, शक्तिवर्धक आयुर्वेदिक टॉनिक बनाए जा रहे थे। इन्हें बनाने के लिए चीनी का पाउडर, सस्ता रिफाइंड, एसेंस और पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था।
पुरानी एक्सपायर सीरप और प्रोटीन पाउडर के खाली डब्बे और शीशियां बड़ी मात्रा में मिली
फैक्ट्री में सीरप बनाने में मानक बनाने का प्रयोग नहीं हो रहा था। चीनी की बोरी में चीटियां भरी पड़ी थीं। पुरानी एक्सपायर सीरप और प्रोटीन पाउडर के खाली डब्बे और शीशियां बड़ी मात्रा में मिली हैं। इनको रिफिल कर उनमें अलग अलग ब्रांड का लेबल और ढक्कन लगाकर माल तैयार हो रहा था। तैयार माल को गोदाम पहुंचाया जा रहा था। मौके पर आई टीम को जांच में ज्यादातर प्रोडक्ट डुप्लीकेट मिले हैं। टीम अभी जांच कर रही है।
डीसीपी ने खाद्य और औषधि विभाग को दी सूचना
टीम के द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में डीसीपी सिटी सूरज राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सभी ब्रांड की जांच की जा रही है और संबंधित विभागों को सूचना दी गई है। टीम की जांच के बाद उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
गौरतलब है कि इसी हफ्ते आगरा में नकली दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी गई थी जिसमें दवा माफिया ने फैक्टरी परिसर के बाहरी ओर श्रीराधाकृष्ण एजुकेशन इंस्टीट्यूट और पाराशर गार्डन (मैरिज होम) चल रहा था। इंस्टीट्यूट में पढ़ाई और मैरिज हॉल में शहनाई बजती थी। इसकी आड़ में माफिया अंदर नकली दवाएं बनाते थे।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026