
आगरा। थाना खेड़ा राठौर के भगवानपुरा गांव में एक परिवार में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। समय रहते चिकित्सकीय मदद मिलने से महिला की जान बच गई।
महिला और उसका पति मध्य प्रदेश में मजदूरी का काम करते हैं। परिवार को महिला द्वारा जहर का सेवन कर लिए जाने की जानकारी तब मिली जब उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग बगैर देरी किए उसे अस्पताल ले गये। समय रहते उपचार मिलने से महिला की जान बचा ली गई।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला ने किस वजह से विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026