आगरा: थाना शाहगंज के अंतर्गत पथौली में पति ने करोड़ों की संपत्ति बेचने में रोड़ा बन रही पत्नी को जिंदा जला दिया। बच्चों के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।
पथौली निवासी अर्जुन शर्मा ने बताया कि रात करीब दो बजे पिता राकेश शर्मा घर आये। मां अनीता कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर सो रही थीं। पिता दो गैलन में पेट्रोल लेकर आया था। उसने पेट्रोल कमरे में सो रही मां पर डाल कर आग लगा दी।
पुत्र अर्जुन ने बताया कि पिता और बड़ा भाई करन खेत और अन्य संपत्ति को बेचना चाहते थे। मां और अर्जुन इसके खिलाफ थे। कई साल से रोजाना घर में कलह होती थी। मंगलवार को भी इसी वजह से दिन में पिता से झगड़ा हुआ था।
पुलिस को मौके से पेट्रोल के दो खाली गैलन मिले हैं। मौके पर एक बाइक भी जल गई। परिजन का आरोप है कि पिता पूरे घर को जलाना चाहता था। डीसीपी सूरज राय ने बताया कि बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026