आगरा के पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में अजीबो गरीब मामले सामने आ रहे हैं। लव मैरिज से पहले सब कुछ ठीक था लेकिन शादी के बाद से सब कुछ बदल गया। शादी के बाद पति को बोलने में हिंदी रास नहीं आई और अंग्रेजी में ही बात करने पर जोर देने लगा। अंग्रेजी में बात नहीं करने पर पति अभद्रता करने लगा। इससे घर में विवाद होने लगा। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुँच। काउंसलर ने पति और पत्नी से वार्ता की और दोनों की काउंसलिंग की मगर, पति ने अंग्रेजी बात नहीं करने पर पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया। जिससे दोनों में सुलह नहीं हुई जिसके बाद इस मामले में मुकदमे की संस्तुति कर दी गयी।
काउंसलिंग में युवती ने बताया कि वह कमलानगर की रहने वाली है। एक साल पहले दक्षिण भारत का एक युवक गुरुग्राम में एक निजी बैंक में नौकरी करता है वह आगरा ट्रेनिंग के लिए आया था। तभी दोनों की मुलाकात हुई थी जो दोस्ती में बदल गई। दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। परिवार से वार्ता हुई। दोनों के परिवार वाले राजी हुए और तीन माह पहले दोनों ने लव मैरिज की। अभी पंद्रह दिन से वह मायके में रह रही है।
युवती का आरोप है कि पति अंग्रेजी बोलता है। वह ठीक से अंग्रेजी नहीं बोल पाती है। उसे हिंदी में अच्छी तरह से बात करना आता है। पहले सब कुछ ठीक था। अब पति को उसका हिंदी में बात करना पसंद नहीं है इसलिए घर में विवाद होने लगा। पति ने उस पर दबाव बनाया है कि सिर्फ अंग्रेजी में ही बात करे। इससे वह परेशान होने लगी क्योंकि, जब भी हिंदी बोलती तो पति उसके साथ अभद्रता करता है। पंद्रह दिन पहले मायके आ गई।
काउंसलिंग में पति ने कहा कि वह दक्षिण भारतीय है। हिंदी ठीक से नहीं बोल पाता है इसलिए, पत्नी से बात करने और समझने में परेशानी होती है। इस बारे में काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि पति ने काउंसलिंग में पत्नी को साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। पति को काउंसलिंग में समझाया कि पत्नी को अंग्रेजी में बात करना सिखाए। उससे आम बोल चाल की भाषा में बात करे मगर, वह इसके लिए तैयार नहीं है। इसकी वजह से पति और पत्नी में समझौता नहीं हो पाया है इसलिए इस मामले में मुकदमे की संस्तुति की गई है।
- “मेरी पत्नी मर चुकी है…”: कमला नगर के जिम ट्रेनर ने रची खौफनाक साजिश, दूसरी शादी के बाद खुला राज तो पीड़िता के उड़े होश - November 8, 2026
- ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाई गई दीपावली: गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद पत्रकारों ने जलाए दीप, एक-दूसरे को दीं बधाइयां - November 8, 2026
- 1. ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाई गई दीपावली: गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद पत्रकारों ने जलाए दीप, एक-दूसरे को दीं बधाइयां - November 8, 2026