
आगरा: रिश्तों में जब अपने ही धोखा दें तो फिर विश्वास किस पर किया जाए। ऐसा ही एक मामला पुलिस परामर्श केंद्र में पहुँचा है। जहाँ एक विधवा ने देवर पर गंभीर आरोप लगाए है। उसका कहना है कि पति की मौत के बाद देवर उसकी मदद करने लगा और फिर शादी की बात करने लगा। तीन बच्चों की जिम्मेदारी होने के चलते बातों पर विश्वास कर लिया। इस दौरान कई बार उसने संबंध भी बना लिए। अब देवर उसकी बजाए दूसरी युवती से शादी कर रहा है।
मलपुरा की रहने वाली महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। उसने बताया कि तीन साल पहले पति की मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद वो बहुत अकेली हो गई और बच्चों की परवरिश की चिंता भी होने लगी। इसी बीच देवर उसकी मदद करने लगा। एक दिन उसने शादी का प्रस्ताव रखा। बच्चों की खातिर देवर का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। इस बीच देवर ने उससे नजदीकियां बढ़ा ली।
पीड़िता ने बताया कि देवर के झूठे शादी के वादे में आकर वह उस पर भरोसा कर बैठी। देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। उसे यकीन था कि देवर उससे विवाह कर लेगा। इस वजह से उसने किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी।
पीड़िता ने बताया कि अब उसे देवर की शादी के बारे में पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देवर से बात की तो वह भी शादी के वायदे से मुकर गया। पीड़िता का कहना है कि वह देवर से ही शादी करना चाहती है। उधर, देवर का कहना था कि उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। भाभी उसकी शादी नहीं होने देना चाहती हैं। जबरदस्ती शादी करना चाहती है। मामले में काउंसलंर ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद अगली तारीख दी गई है।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026