आगरा: महंगे मोबाइल फोन रखने के शौक ने एक युवक को चोर बना दिया। शाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को ऐसा चोर पकड़ा गया जो रात को लोगों के सो जाने के बाद उनके घरों में घुसकर मोबाइल फोन चोरी कर ले जाता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे धर दबोचा। आरोपी युवक के कब्जे से दस मोबाइल फोन बरामद किए गए।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने मीडिया को बताया कि शाहगंज क्षेत्र के मोहल्ला राजनगर में लगातार घरों से मोबाइल फोन चोरी हो रहे थे। एक के बाद एक सात घरों से मोबाइल फोन चोरी हुए। पीड़ितों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस की छानबीन में पता चला कि मोहल्ले का रहने वाला युवक ही घरों में घुसकर चोरी कर रहा था। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज में यह संदिग्ध युवक दिखाई दे गया। उसको पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने घरों से मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकार कर लिया।
उसके पास से चोरी के दस मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोनों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी रोहित कुमार, एसआई अतुल पाठक, एसआई रामकिशोर व अन्य शामिल रहे।
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा, सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार ढही, मलबे में दबकर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत - March 10, 2026
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा, सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की दीवार ढही, मलबे में दबकर 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत - March 10, 2026
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर ‘आलू संग्राम’: सपा नेताओं ने सड़क पर आलू बिखेर कर रोका टोल, पुलिस से तीखी झड़प के बाद 11 पर FIR - March 10, 2026