आगरा। तहसील फतेहाबाद में तैनात एक लेखपाल को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने निलंबित कर दिया है। लेखपाल का निलंबन एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत लिए जाने की बातचीत का जिक्र है।
निलंबित लेखपाल दिलीप कुमार है। वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि लेखपाल ने इनायतपुर गांव के एक युवक से 18,000 रुपये की रिश्वत ली थी। जिलाधिकारी ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी फतेहाबाद को लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया है।
वायरल वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि दो लोग लेखपाल से बात कर रहे हैं। एक व्यक्ति लेखपाल से कहता है कि आपको 18 हजार रुपये दिए थे तो तो काम करना चाहिए था। यह व्यक्ति लेखपाल से कहता है कि आपको 18 हजार रुपये दिए कि नहीं दिए। इस पर लेखपाल सहमति में सिर हिलाता है। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ती है कि मैंने जो काम किया है, उसमें क्या कमी है।
बता दें कि अभी पिछले दिनों फतेहपुरसीकरी के सांसद राज कुमार चाहर ने दक्षिणांचल परिसर में लगाई जन चौपाल में जिलाधिकारी के समक्ष लेखपालों द्वारा गांवों में पैमाइश के नाम पर की जाने वाली गड़बड़ियों को उठाया था। सांसद चाहर ने डीएम से कहा था कि अगर दोबारा होने वाली पैमाइश में यह साबित हो जाए कि पहली पैमाइश में गड़बड़ी हुई है तो लेखपाल को दंडित किया जाना चाहिए।
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026