आगरा:- ड्राई फ्रूट्स डिस्ट्रीब्यूटर के स्कूटर की डिग्गी में रखे साढ़े चार लाख रुपये एक शातिर ले उड़ा। घटना के 14 दिन बाद पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। काले रंग की जैकेट पहने शातिर सीसीटीवी में कैद हुए है।
कलमा नगर निवासी विश्वास अग्रवाल की थाना कोतवाली क्षेत्र के तिवारी गली, जमुना काम्प्लेक्स रावतपाडे में ड्राई फ्रूट्स की थोक की दुकान है। 31 दिसम्बर को वह स्कूटर की डिग्गी में 4 लाख 50 हजार रुपये और बहीखाते रखकर निकले थे। रास्ते मे कमला नगर स्तिथ बैंक ऑफ बड़ौदा पर काम से रुके थे। बैंक से निकलकर वह अपनी दुकान पहुँचे और स्कूटर खड़ा कर घूमते रहे। कुछ समय बाद विश्वास माल लेने के लिए बाजार गए। माल लेकर वापस आने के बाद जब उन्होंने स्कूटी की डिग्गी में रखे पैसे और बहीखाते निकालने के लिए देख तो सब गायब था।
घटना के बाद से वह खुद ही चोर को पकड़ने के प्रयास में जुट गए। एक जगह सीसीटीवी में काले रंग की जैकेट और सफेद रंग की जीन्स पहने एक युवक दिखाई दिया है। बीते 14 दिनों तक अपने स्तर से तलाश करने पर भी जब सफलता उनके हाथ नहीं लगी तो उन्होंने थाना कोतवाली पहुँच पुलिस को घटना से अवगत कराया और मामले में लिखित में शिकायत भी दी। उनके द्वारा दी गई शिकायत ओर पुलिस ने अज्ञात शातिर चोर के खिलाफ मूकदमा पंजीकृत कर लिया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- क्या है ‘जंगलीवुड’? ‘सैयारा’ फेम शान ग्रोवर चांद मोहम्मद की रहस्यमयी फिल्म में निभाएंगे मुख्य किरदार - October 24, 2026
- 20 फुट ऊंचे पेड़ पर बैठा था अजगर, वाइल्डलाइफ एसओएस ने एक घंटे के अभियान में किया सुरक्षित रेस्क्यू - October 24, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव-2026 का हवन-पूजन के साथ भव्य समापन: स्वरूपों की भावपूर्ण विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु - October 24, 2026