आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस ने पांच लाख रुपये कीमत के गांजे के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये लोग बिहार से गांजा लाकर आगरा में सप्लाई करते थे। बरामद गांजा वजन में 58 किलोग्राम बताया गया है।
गिरफ्तार किये गये गांजा तस्करों में अर्जुन सिंह, उमेश कुमार, लाल बाबू सिंह ने तीन अन्य अभियुक्तों सुरजीत यादव, भूपेंद्र सिंह और श्याम राठौर को बिहार से लाकर गांजा बेचा था। पुलिस को इनके पास से एक कार, एक बाइक और दस मोबाइल फोन भी मिले हैं।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने गिरफ्तार किये गये तस्करों की जानकारी देते हुए बताया कि रकाबगंज पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की। गिरफ्तार लोग दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी गांजे की तस्करी करते रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में से उमेश, लाल बाबू सिंह और अर्जुन सिंह पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनके नेटवर्क को खंगाल रही है।
- अजनार नदी की सफाई के बाद यमुना के लिए तैयार ‘बिट्टू तबाही’, बोले- मौका मिला तो जरूर करूंगा काम - September 25, 2026
- देश में लोकतंत्र की बुनियादी शिला को किया जा रहा है कमजोर, राहुल बोले- ”बीजेपी के खिलाफ एंटी-इंकंबेंसी क्यों गायब हो जाती है?” - September 25, 2026
- बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह के बीच खत्म हुआ चार साल पुराना विवाद, अयोध्या के श्रीरामवल्लभाकुंज के महंत की मध्यस्थता से बनी बात - September 25, 2026