आगरा। आगरा किले में लगातार तीसरे साल धूमधाम से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान आगरा किला छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकारों से गूंजेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेशके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अभिनेता विक्की कौशल आदि इस समारोह के अतिथि होंगे।
इस समारोह की आयोजक संस्था अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने फतेहाबाद रोड के एक होटल में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष के आदर्श, लोकहितकारी महान राजा और अतुलनीय योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को शाम 6 बजे से आगरा किले में मनाई जाएगी।
श्री पाटिल ने कहा कि आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज ने अस्मिता और स्वाभिमान का प्रदर्शन औरंगजेब के दरबार में किया था। उसी आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह होगाI
ये अतिथि भी रहेंगे मौजूद
उन्होंने बताया कि छत्रपति संभाजी नगर स्थित अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान और आर.आर.पाटिल फाउंडेशन इस शिव जयंती समारोह के आयोजक हैंI समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव और रावसाहेब दानवे माजी, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेल्लार, महाराष्ट्र के उद्योग और मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत, विधायक डॉ.परिणय फुके, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर सांसद भी अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगेI
उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में आगरा से औरंगजेब की कैद से बचकर निकलना एक महत्वपूर्ण अध्याय हैI शिवाजी महाराज का स्वाभिमान, अतुल्य साहस, युद्ध निपुणता इस सब की यह मिसाल हैI
यह होगी कार्यक्रम की रूपरेखा
आगरा किले में शाम 6:00 बजे स्वागत गीत गायन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल अतिथियों का स्वागत करेंगे और दीप प्रज्वलन होगाI उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज का पवाड़ा सादर, छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘पालना’ गीत सादर होगाI महाराष्ट्र सरकार का राज्य गीत ‘गर्जा महाराष्ट्र माझा’ का प्रस्तुतिकरण भी होगाI छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों का नाट्य रुपांतरण और ‘अफझलखान वध’ इस समारोह का हाईलाइट होगाI
इसके साथ ही कोल्हापुर का सब्यसाची गुरुकुल ‘मर्दानी खेल’ प्रस्तुत करेगा। दीपोत्सव, डिजिटल आतिशबाजी और छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकारों के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रगीत से ‘शिवजन्मोत्सव भारतवर्ष का’ का समापन
आगरा किले में होने वाले इस समारोह में एक करोड़ से ज्यादा शिवप्रेमी डिजिटली फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के माध्यम से जुड़ेंगेI
सोशल मीडिया पर इस शिवजयंती समारोह का सीधा प्रसारण होगाI विविध न्यूज़ चैनल पर भी यह दिखाया जाएगाI साथ ही साथ महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में बड़े एलईडी स्क्रीन लगाकर इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगाI
- आगरा में गूंजेगी युवाओं की आवाज: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम का होगा भव्य सजीव प्रसारण, लोहामंडी में जुटेंगे छात्र - September 18, 2026
- राधा अष्टमी पर भजनों की बहार: ‘मन की उड़ान फाउंडेशन’ के स्थापना दिवस पर गूंजा राधा नाम, संतों का हुआ भव्य सम्मान - September 18, 2026
- Agra News: जनकपुरी की महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, एमएलसी विजय शिवहरे और उद्योगपति पूरन डावर ने की शिरकत - September 18, 2026