आगरा। ताजमहल के पास एक परिवार पानी की टंकी पर चढ़ गया। इसके पीछे परिवार का उद्देश्य ताजमहल के साथ सेल्फी खींचने का था। टंकी पर चढ़ने वालों में छोटे बच्चे भी शामिल थे। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। नगर निगम के आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और पता किया जा रहा है कि इस घटना के समय टंकी पर तैनात सुरक्षा कर्मी कहां था। टंकी पर चढ़ने वालों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह पानी की टंकी ताजगंज क्षेत्र में पीले वाले स्कूल के पास है। यहां से ताजमहल साफ दिखाई देता है।
कहा जा रहा है कि पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार ताजमहल के साथ सेल्फी लेना चाहता था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे भी दिख रहे हैं। साथ में एक महिला और एक पुरुष हैं। पुरुष छोटे बच्चों का हाथ पकड़े है, वहीं महिला एकदम पानी की टंकी के टॉप पर बहुत आराम से घूम रही है। जिस पानी की टंकी पर पूरा परिवार चढ़ा था, वो घने बाजार में है। टंकी की ऊंचाई 100 फीट के आसपास होगी। हालांकि दंपत्ति अपने बच्चों के साथ सुरक्षित नीचे उतर आए।
- आगरा में सिस्टम की लापरवाही से सड़क के गड्ढे में दो घंटे फंसी रही एंबुलेंस: प्रसव में देरी के चलते जन्मी मृत बच्ची, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग - September 6, 2026
- जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ नया आध्यात्मिक रैप गीत ‘मैं ही कृष्ण, मैं ही राम’: अंशुल चौबे और देव-ऋषि के संगीत ने युवाओं में जगाई धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि - September 6, 2026
- लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमा श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार: फतेहाबाद रोड पर सजी ब्रज की संस्कृति की अद्भुत छटा - September 6, 2026