आगरा: थाना सिकंदरा की शास्त्रीपुरम कॉलोनी में एक युवक की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक अपने दोस्त की पार्टी में शामिल होने गया था। परिजनों ने धक्का देकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। आवास विकास सेक्टर तीन में रहने वाला सागर फ्लिपकार्ट में डिलीवरी ब्वॉय था।
उसके भाई आशीष ने मीडिया को बताया कि मंगलवार रात को सागर का दोस्त सचिन आया। सागर घर पर बोलकर गया कि वह दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा है रात को लेट हो जाएगा। लेकिन पूरी रात वह नहीं आया। सुबह छह बजे सागर के एक दोस्त का फोन आया कि सागर दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया है, उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके कुछ देर बाद फोन आया कि उसके भाई की मौत हो गई है। घटना शास्त्रीपुरम स्थित कांशीराम आवासीय योजना की है।
सागर के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सागर को धक्का देकर नीचे फेंका गया जिससे उसकी मौत हुई। भाई आशीष का आरोप है कि सागर का कुछ दिन से अपने एक दोस्त के साथ विवाद चल रहा था। पार्टी में महिला मित्र भी थी और तीनों ने मिलकर उसे दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
- आगरा कैंट स्टेशन पर हुआ ताजमहल के भव्य मोमेंटो का अनावरण: व्यापारी नेता स्व. गोविंद अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि - July 19, 2026
- टैक्सेशन बार एसोसिएशन का 58वाँ स्थापना दिवस: 70 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को ‘विधि पुरोधा’ सम्मान, स्मारिका ‘चिरंतन’ का विमोचन - July 19, 2026
- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का सेवा संकल्प: आगरा में 10वें रक्तदान शिविर में जुटाया 500 यूनिट रक्त - July 19, 2026