आगरा: थाना एत्माउद्दौला पुलिस ने यमुना नदी में बीचोंबीच टीले पर फंसे एक युवक को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। नदी के बीचों बीच वह कैसे पहुँचा इसकी जानकारी देने में असमर्थ रहा। युवक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रविवार की सुबह एक युवक यमुना नदी में बीचों-बीच एक टीले पर खड़ा होकर मदद के लिए चिल्ला रहा था। स्थानीय लोगों ने जब उसे देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि युवक नदी के बीच एक टीले पर खड़ा हुआ था। तत्काल मौके पर गोताखोरों को बुलाया गया। गलन भरी इस ठंड में गोताखोरों ने तैरकर युवक को रबर के ट्यूब पर बैठाकर सकुशल रेस्क्यू किया। लगभग 22 वर्षीय युवक ने अपना नाम किशनलाल पुत्र राजनलाल निवासी ग्राम बिरजापुर, हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी बताया।
नदी से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने युवक को सबसे पहले ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने को दिए और चाय पिलाई। इस भीषण ठंड में काफी देर नदी के बीच रहने से उसकी हालत खराब हो गई थी। पुलिस के अनुसार, युवक मानसिक रूप से कमजोर नजर आता है। यमुना नदी के बीचों बीच वह कैसे पहुँचा खुद उसे जानकारी नहीं है।
युवक का कहना था कि वह चलकर नदी के बीचों बीच पहुँचा था। जब उसके परिजनों से संपर्क किया गया तो उसके बड़े भाई देशराज ने बताया को वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है और अहमदाबाद से वापस बाराबंकी अपने घर आने के लिए बस से निकला था। सोमवार को युवक का बड़ा भाई उसको लेने आगरा आ जाएगा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026