आगरा: थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम अरहेरा में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया और नकदी सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
इन घरों के निवासी बाहर आंगन में सोते रहे। चोरों ने कमरों में ताला चटका कर अलमारी और बक्सों से लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। सुबह जागने पर परिवारों को चोरी का पता चला।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चोरों ने ग्राम अरहेरा निवासी वासुदेव पुत्र हिम्मत सिंह, लोकेंद्र पुत्र हिम्मत सिंह दोनों भाइयों के घरों में अलमारी में रखे सोने, चांदी के आभूषण चुरा लिए। पास में ही रामनरेश के घर की अलमारी के लॉकर तोड़ दिए तथा सोने चांदी के आभूषण तथा उसकी पुत्री करिश्मा की गोद भराई में आई हुई सोने की अंगूठी, पायल और वासुदेव द्वारा घरेलू काम के लिए घर में लाकर रखे गए लगभग दो लाख नगद निकालकर ले गए।
सुबह होने पर परिवार की सदस्य जागे तो उन्होंने कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अलमारी का सामान घर में बिखरा पड़ा हुआ था। कुछ छोटे संदूक सूटकेस छत के ऊपर उठा ले गए और आराम से सोने-चांदी के आभूषण एकत्र किए। कुछ बक्सों को खेतों में फेंक दिया गया।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीरसिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और तफ्तीश शुरू कर दी। ग्राम पंचायत अरहेरा निवासी सरपंच हरिप्रसाद चौधरी तथा पूर्व प्रधान कालू ने बताया गया कि लगभग तीन घरों में 12 लाख रुपये कीमत के आभूषण तथा नगदी की चोरी हुई। चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026