आगरा। परिषदीय विद्यालयों के खुलने का समय प्रात: 7.30 बजे का है पर कई विद्यालयों के समय से ताले तक नहीं खुलते हैं। सीडीओ की जांच में इसका खुलासा हुआ।
विद्यालयों में शिक्षक भी गायब रहते हैं। इस मामले में बीएसए और एबीएसए को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीडीओ ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों, खंड विकास अधिकारी और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से प्रत्येक विकास खंड के तीन-तीन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराया। निरीक्षण टीम को पांच विद्यालयों में ताले लटके मिले। टीम इन स्कूलों का सुबह आठ बजे निरीक्षण करने पहुंची थी।
निरीक्षण टीम को 67 शिक्षक और शिक्षामित्र भी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने निरीक्षण टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद अनुपस्थित शिक्षकों और शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी कर बीएसए को इन शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीडीओ ने विद्यालय बंद मिलने के मामले में बीएसए और खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
- श्री हनुमत जयंती महोत्सव: आगरा में दिखेगा उज्जैन सा नजारा, बाबा महाकाल की पालकी और 551 किलो फलों के डोले संग निकलेगी शोभायात्रा - March 30, 2026
- आगरा में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ: रिटायर्ड शिक्षक से ₹25 लाख की ठगी, ठगों ने दी आतंकियों से संबंध की धमकी - March 30, 2026
- मुगलों से किला फतह करने वाले वीरों को कब मिलेगा सम्मान? आगरा में प्रतिमा स्थापना के लिए जाट महासभा ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन - March 30, 2026