आगरा। थाना सदर क्षेत्र के नगला परसोती में चोरों ने सूने घर को साफ कर दिया। परिवार मकान को बंद कर शादी में गया हुआ था। चोर 20 लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नकदी ले उड़े।
घर के स्वामी हरीश सिंह पुत्र गुलाब सिंह परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए हुए थे और घर का ताला लगा कर गए थे। चोरों ने मौका पाकर घर में चोरी की और लाखों रुपये की चोरी कर फरार हो गए। हरीश सिंह अपने परिवार के साथ कल शाम चार बजे घर से निकले थे।
रात को तीन बजे लौटे तो देखा कि घर ताला टूटा पड़ा है। अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। घर में रखे 20 लाख रुपये कीमत के जेवरात और 50 हजार नकद चोर ले गए। गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने छत से घर में प्रवेश किया। उन्होंने लकड़ी का एक दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया।
घर में चोरी की जानकारी मिलने पर गृहस्वामी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: जागरूक ग्रामीण और खेरागढ़ पुलिस की सक्रियता से जीती जंग, साइबर ठगों से वापस मिले 60 हजार रुपये - March 17, 2026
- आगरा में अघोरी होली का अद्भुत नजारा: भाविप नवज्योति शाखा के होली महोत्सव में उमड़ा भक्ति और उल्लास - March 17, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात, सांसद राजकुमार चाहर के प्रयासों से 3 नए पुलों के निर्माण को मिली मंजूरी - March 17, 2026