आगरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव नानऊ में चार दिन पूर्व लापता हुई महिला का शव शनिवार को गांव के ही एक खेत में भूसे के घेर में लकड़ियों के ढेर के नीचे मिला।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शव कपड़े में बंधा हुआ था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध के कारण ग्रामीणों को शक हुआ। जब उन्होंने पास जाकर लकड़ियां हटाईं तो महिला का शव देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान गांव नानऊ निवासी दीपा (33) पत्नी मुकेश के रूप में हुई। दीपा के पति ने विगत 13 मई की शाम को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना अछनेरा में दर्ज कराई थी।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। फोरेंसिक टीम भी मौके, डॉग स्कॉड टीम पर पहुंची और साक्ष्य संकलन में जुट गई। शव की हालत और परिस्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, जिस खेत में शव मिला है वह मृतका के परिवार का ही बताया जा रहा है।
एसीपी अछनेरा गौरव सिंहका कहना है कि लापता महिला की गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस जांच कर रही थी। ग्रामीणों द्वारा शव मिलने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। क्षेत्रीय उप निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में जांच जारी है।
फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- भाभी की बहन ने ठुकराया रिश्ता, तो नाराज देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, खुद भी लहूलुहान - February 15, 2026
- आगरा जोन की एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने लगाई गिरिराज परिक्रमा, दुग्धाभिषेक कर लिया पवित्र स्थलों का आशीर्वाद - February 15, 2026
- ताजनगरी में ‘दिवाली’ जैसा जश्न: पाकिस्तान को धूल चटाते ही झूम उठा आगरा, आधी रात तक गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे - February 15, 2026