आगरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा संसद में राणा सांगा को लेकर की गई टिप्पणी से क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा को गद्दार बताते हुए संसद में कहा गया था उनकी औलाद भी गद्दार है इस बयान को लेकर आक्रोश फैलता जा रहा है।
ताज नगरी में हिंदू महासभा ने रामजीलाल सुमन की जीभ काट लाने वाले को एक लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान कर दिया। दूसरी तरफ एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के आवलखेड़ा में क्षत्रिय समाज द्वारा चौराहे पर रामजीलाल सुमन के पुतले को जूते की माला पहनाकर जूते मारे गए उसके बाद आग लगा दी गई। पुतला दहन करने की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इस बीच हिन्दू महासभा ने दावा किया कि सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटने पर एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा करने वाली महासभा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को पुलिस प्रशासन ने उनके घर पर नजरबंद कर दिया।
हिंदू महासभा ने रविवार की सुबह संजय प्लेस स्पीड कलर लैब के सामने रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका। इससे पहले महासभा ने उनके खिलाफ थाना हरिपर्वत में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।
कहा गया कि तहरीर के आधार पर 24 घंटे में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो अखिल भारत हिंदू महासभा सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। महासभा ने रामजीलाल सुमन के डीएनए टेस्ट की मांग भी की।
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026