आगरा: थाना पिढौंरा के गांव गुर्जा शिवलाल की निवाड़ी एक किशोरी के लिए उफना रही रही यमुना में सेल्फी लेना जानलेवा साबित हो गया। इस दौरान पैर फिसलने से वह पुल से यमुना नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।
थाना पिढौंरा के गांव गुर्जा शिवलाल निवासी उदय सिंह की 14 वर्षीय सृष्टि पिता के साथ रविवार सुबह करीब नौ बजे अपने गांव से दो किलोमीटर दूर बलाई गांव के पास यमुना में बाढ़ को देखने के लिए पहुंची थी। वह फिरोजाबाद की ओर जाने के लिए बने पुल के किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रही थी, तभी पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई। नदी का बहाव तेज होने के कारण कुछ ही समय में किशोरी डूब गई। पिता की चीखने-चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन वह यमुना में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने बताया कि सृष्टि गाजियाबाद में रहती थी। वह पिछले दिनों ही माता-पिता के साथ गांव आई थी। पुलिस गोताखोरों की मदद से सृष्टि की तलाश में जुटी है।
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में ‘कुलपति के वकील’ का अद्भुत विदाई समारोह, प्रो. आशुरानी ने कहा, “जग्गी जैसा कोई नहीं” - December 1, 2025
- Agra News: सड़क निर्माण में करोड़ों की गड़बड़ी! स्थलीय निरीक्षण पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों से 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी - December 1, 2025
- Agra News: धोखाधड़ी कर चांदी हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सवा दो किलो चांदी बरामद - December 1, 2025