आगरा: श्यामा श्याम पी 1 सिटी बस ऑपरेटर प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को अपने कर्मचारियों के 10वीं और 12वीं कक्षाओं में अच्छे नम्बरो से उत्तरीण हुए बच्चों को प्रशंसा पुरस्कार और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है और इस बार भी कंपनी ने इसे बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया।
इस अवसर पर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने पूरे स्टाफ को धन्यवाद दिया। एचआर मैनेजर सुशील कुमार मिश्रा, ऑपरेशन मैनेजर आशीष यादव, ईएचएस मैनेजर अम्बिकेश पांडेय, रोड सेफ्टी मैनेजर योगेश कुमार और डीजीएम कंपासिस सिस्टम्स आशुतोष वर्मा ने पुरस्कार वितरित किए।
इसके अलावा, ग्लोबल रोड सेफ्टी जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं। यह पहल ग्रीनसेल मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की गई, जो कि सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है। कंपनी का यह कदम न केवल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश देता है।
श्यामा श्याम पी1 सिटी बस ऑपरेशंस प्राइवेट लिमिटेड का यह प्रयास समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है और यह साबित करता है कि वे अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- Jhulelal Jayanti 2026 Agra: “सिंधियत की सतरंगी शाम” बनेगी देशभर के सिंधी समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र - March 31, 2026
- मिर्जापुर में काल बना अनियंत्रित ट्रेलर: बीमार बेटे को दवा दिलाने जा रहे मां, मासूम और चाचा की दर्दनाक मौत - March 31, 2026
- मौसम का यू-टर्न: आगरा-मथुरा समेत यूपी के 20 जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं - March 31, 2026