आगरा: शाहिद अहमद को भारतीय युवा कांग्रेस आउटरीच सेल का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा भारतीय युवा कांग्रेस आउटरीच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांडी ओमन , जोनल इंचार्ज मो. अबु रहमान एवं भारतीय युवा कांग्रेस आउटरीच सेल के प्रदेश इंचार्ज शरद बंसल ने संयुक्त रुप से की है। शाहिद अहमद जिला कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता की हैसियत से राजनीति में कदम रखा था। पूर्व में भी शाहिद अहमद कांग्रेस में कई पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके है ।
शाहिद अहमद ने कहा है कि पार्टी ने जो दायित्व मुझे दिया है ,उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी के लिए काम करूंगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर देवेंद्र कुमार चिल्लू, अमित सिंह, राम टंडन, अजर वारसी, अश्वनी कुमार, मोमिन अख्तर, जमील खान, शाहिद खान आदि ने बधाई दी ।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- लव एंड केयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग प्रतिभाओं के लिए आयोजित किया भव्य कार्यक्रम - February 26, 2026
- प्योर विवाह 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न: श्री रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स (SRK) ग्रुप द्वारा आयोजित 12वां सामूहिक विवाह समारोह, 75 नवदंपतियों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की - February 26, 2026
- पॉक्सो केस में घिरे शंकराचार्य: मेडिकल रिपोर्ट ने की उत्पीड़न की पुष्टि, साक्ष्य मिटाने और घोटाले का भी आरोप - February 26, 2026