
आगरा। नेशनल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा 23 मार्च को स्व. धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज चैम्बर भवन में स्व. श्री धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यान माला कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई एवं एक ब्रोशर का विमोचन भी किया गया।
चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि स्व. श्री धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यान माला कार्यक्रम 23 मार्च को होटल क्लार्क शिराज में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे।
चैम्बर के अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि यह व्याख्यान माला समाज में आगरा की 10 विभूतियों को सम्मान देने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह 5 वां समारोह है।पहले चार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. कर्ण सिंह, तत्कालीन राज्यपाल उत्तर प्रदेश राम नायक और राज्यपाल उत्तराखंड बेबी रानी मौर्या रहीं।
चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने सम्मान दिये जाने वाले 10 विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।विमोचन कार्यक्रम में संयोजक शलभ शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष नितेष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंघल, योगेश जिन्दल, संजय गोयल, गिरीश चन्द गोयल उपस्थित रहे।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026