आगरा। वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने फिरोजाबाद जिले के नगला मान सिंह गांव में एक खेत से मगरमच्छ को रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक स्थान तक पहुंचा दिया।
यह मगरमच्छ आज सुबह उस समय दिखा, जब किसान सिंचाई के लिए खेत पर पहुंचा। आठ फीट लंबे मगरमच्छ को देख किसान घबरा गया था।
इस किसान ने वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस को खेत में मगरमच्छ होने की जानकारी दी थी। पास की नहर से निकलकर यह मगरमच्छ खेत में प्रवेश कर गया था। वन्यजीव संरक्षण संस्था की तीन सदस्यीय रेस्क्यू टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और 2 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में स्थानातरित किया।
वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को पिंजरे के अंदर कैद किया। इसके बाद, संस्था के पशु चिकित्सा टीम ने मौके पर ही मेडिकल जांच कर उसे रिलीज़ के लिए फिट घोषित किया, जिसके बाद मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक पर्यावरण में वापस छोड़ दिया गया।
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण, सचिव गीता शेषमणि तथा डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स बैजूराज एमवी ने कहा कि जल स्रोतों में बदलाव और उनके आवास में अतिक्रमण के कारण इनका खेतों में आना सामान्य हो गया है।
- रियल किडनैपिंग से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘Dear Husband’, आगरा में टीम ने साझा किया फिल्म का सफर - October 4, 2026
- बंटवारे की प्रवृत्ति को बताया भारत माता के प्रति अपराध: मुख्यमंत्री बोले— क्षेत्र, जाति और भाषा के नाम पर समाज को तोड़ने वाली ताकतें देश की एकता के लिए खतरा - October 4, 2026
- लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर का विवादित बयान: कैराना सांसद इकरा हसन को लेकर बोले — हिंदू गुर्जर युवक से शादी करने को तैयार हों तो कराएं विवाह - October 4, 2026