भीषण गर्मी से परेशान राजधानीवासियों को राहत मिली है। रविवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम के करवट लेते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और इसका लुफ्त उठाने लगे।
दरअसल, लखनऊ में रविवार सुबह से ही भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। सुबह से ही तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था लेकिन शाम होते ही तेज हवाओं ने लोगों को राहत दी है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे लोग बारिश की उम्मीद लगाए हुए बैठे हैं।
अमेठी में बदला मौसम
इसके साथ ही यूपी की अमेठी में भी मौसम में रविवार को बदलाव देखने को मिला है। रविवार दोपहर जिलेभर में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। आसमान में काले बादल छाए और गड़गड़ाहट भी सुनाई दी। पिछले कई दिनों से यहां पर भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। तेज धूप और लू ने जनजीवन को प्रभावित किया था। हालांकि हवाएं चल रही थीं, लेकिन बारिश का इंतजार था।
-साभार सहित
- औरैया में अनोखी प्रेम कहानी: 75 साल के रामसुगर को अपनी बेटी की 30 साल की दोस्त से हुआ प्यार, सगाई के बाद अब शादी की तैयारी - October 15, 2026
- अंकिता भंडारी मर्डर केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, धरने पर बैठे माता पिता को तड़के हिरासत में लिया, 2 घंटे बाद छोड़ा - October 15, 2026
- गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की 52 घंटे की संगीतमय प्रस्तुति: गायिका मधुश्री और संगीतकार रॉबी बादल की अनूठी पहल का टीजर लॉन्च - October 15, 2026