दिल्ली सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष मिश्रा रहे मुख्य अतिथि
आगरा रीजन की चार अन्य शाखाओं का भी हुआ वर्चुअल उद्घाटन
आगरा। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने MSME सेक्टर को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संजय प्लेस स्थित पुनर्निर्मित एसएमई शाखा का शुभारंभ किया। शाखा भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक दिल्ली सर्किल देवाशीष मिश्रा ने घंटा बजाकर – शंख ध्वनि के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक , एसबीआई संजय के. सिंह ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि देवाशीष मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक MSME क्षेत्र के विकास के लिए अनेक प्रभावी सेवाएँ और योजनाएँ संचालित कर रहा है। उन्होंने बताया कि SBI की MSME एवं इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशंस उद्यमियों को पूँजी, परामर्श और विकास सहायता प्रदान कर रही हैं।
उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों के लिए भारत सरकार की CGSE योजना (Credit Guarantee Scheme for Exports) MSME क्षेत्र के लिए बड़ी राहत है, जो निर्यात से जुड़े उद्यमों को सुरक्षित और सुलभ वित्तीय सहयोग प्रदान करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि SBI के आधुनिक टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस, डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यापक बैंकिंग नेटवर्क से बैंक की पहुँच और सेवा गुणवत्ता और मजबूत हुई है।
कार्यक्रम में श्री मिश्रा ने आगरा रीजन की चार अन्य पुनर्निर्मित शाखाओं का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस मौके पर उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियाँ विशेष रूप से मौजूद रहीं, जिनमें एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, मेट्रो एंड मेट्रो के एमडी अजीत कल्सी, बसंत एंटरप्रेन्योर्स के विनय मित्तल, भोले बाबा ग्रुप के एमडी हरि शंकर अग्रवाल एवं कृष्ण मुरारी लाल अग्रवाल, लेदर लिंकर्स के ललित अरोरा, विरोला इंटरनेशनल के ईशान सचदेवा, गंगा रतन ग्रुप के किशोर गुप्ता और गणपति इंफ्राडवलपर्स के चेयरमैन अनिल अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल रहे।
अतिथियों का स्वागत एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया, जिनमें सहायक महाप्रबंधक एसएमई आगरा संदीप गुप्ता एवं पुनीत शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा अमित कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक फिरोजाबाद नवीन वाधवा, क्षेत्रीय प्रबंधक एटा एवं मैनपुरी किशोर कुमार तथा ट्रेज़री मार्केटिंग ऑफिसर दीक्षित गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026