आगरा। सत्यमेव जयते ट्रस्ट एवं मुस्कान (परिवार) संस्था के तत्वावधान में आज 20 नेत्रहीन बच्चों को राशन किट व जरूरत का सामान दिया गया।
सत्यमेव जयते के संजयप्लेस स्थित सेवा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही दृष्टिहीन एक बच्ची को 5 जी वाला मोबाइल तथा परचूनी की दुकान के लिए एक बालक को खाद्यान उपलब्ध कराकर मदद की गई। अगले माह इसको सामान तौलने के लिए बोलने वाला कांटा भी उपलब्ध कराया जायेगा।
मुस्कान संस्था की संचालिका रश्मि मगन ने कहा कि दृष्टिहीनता परिवार के लिए कभी-कभी अभिशाप बन जाती है। उनको आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस सेवा की शुरुआत की है। हर महीने की 8 तारीख को इनको पोषण पोटली नियमित उपलब्ध होगी।पोषण पोटली में आटा,दालें,मसालें,चीनी,चाय,साबुन आदि शामिल है। सभी को घर से आने जाने का खर्च 50 रू भी दिये गये।
सत्यमेव जयते के महासचिव गौतमसेठ ने बताया कि अगले महीने से दृष्टिहीन वृद्धों को भी पोषण पोटली की सेवा उपलब्ध होगी।
इस मौके पर नेशनल एशोसियेशन ऑफ ब्लाइंड के जनरल सेक्रेटरी एमसी जैन, कान्ता माहेश्वरी, यशपाल मगन, पुष्पा पोपटानी, पदमा गुप्ता, वाला भल्ला, पायल दुल्हानी, रवि बंसल, राम भाई व नंदकिशोर गोयल की उपस्थित रहे।
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026
- आगरा में दर्दनाक हादसा: कोचिंग जा रही नौवीं की छात्रा को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, मौके पर मौत - November 4, 2026
- आगरा के धाकरान फर्जी NOC कांड में बड़ा एक्शन: नजूल जमीन पर नक्शा पास कराने वाले और आर्किटेक्ट पर मुकदमे के आदेश - November 4, 2026