आगरा: सर्व सहाय सेवा समिति ने रविवार को नौ निर्धन बेटियों के हाथ पीले कर विदा किया। कमला नगर स्थित शिवशंकर सेवा सदन में 11 वें निर्धन कन्या सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
कमला नगर के मार्ग से होते हुए नौ दूल्हों की बरात विवाह स्थल पर पहुंची। द्वार पर कमलेश देवी, पारुल अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, अंजली गर्ग, निधि अग्रवाल आदि सदस्याओं ने सभी वरों का आरता किया। जयमाला एवं वैदिक हवन फेरों के साथ विवाह की सभी रस्में पूर्ण की गयीं।
मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, एडीएम अजय कुमार सिंह और लॉयंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने वर वधुओं को शुभ आशीष दिया। अध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष तक 100 बेटियों के विवाह संस्था करा चुकी है। महामंत्री आशीष अग्रवाल ने बताया कि आगामी वर्ष में बेटियों की संख्या को बढ़ाते हुए विवाह समारोह को और भव्यता प्रदान की जाएगी।
समारोह में वर-वधुओं को लंगड़े की चौकी के महंत गोपी गुरु एवं भरत उपाध्याय, सुनील विकल, रामनिवास गुप्ता, अशोक गर्ग, मनीष अग्रवाल, रिंकू गोयल, अतुल गर्ग, अंकुर अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, रवि अग्रवाल, आकाश अग्रवाल ने आशीर्वाद दिया। संचालन नूतन अग्रवाल और रमन अग्रवाल ने किया।
व्यवस्थाएं संरक्षक महेश चंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल और नवीन गुप्ता, मंत्री अंकित गर्ग, श्वेतांक अग्रवाल और आदर्श मैनी, अंकेश जैन, विकास गर्ग आदि ने संभालीं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में आगरा पुलिस का बड़ा कदम, 2 से 6 नवंबर तक आयोजित होगी ‘सोशल बिहेवियर’ कार्यशाला - November 2, 2026
- जेल से रिहा होने के 40 मिनट बाद ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे सपा नेता आजम खान; इसी हफ्ते होगी सुनवाई - November 2, 2026
- आगरा की पॉश कॉलोनी में नकाबपोश चोरों का तांडव: पीवीसी कारोबारी के घर से 500 ग्राम सोना पार; परिजनों को कमरों में किया बंद - November 2, 2026