आगरा। घने कोहरे और शीतलहर के बीच रविवार सुबह जब खेल प्रेमियों को श्रीरामलीला कमेटी की ओर से चाय पिलाई गई, तो ठंड से कांपते माहौल में स्वतः ही “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंज उठे। श्रीराम नाम की चाय की चुस्कियों के साथ ही सांसद खेल महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ।
रविवार को रामलीला मैदान से एकलव्य स्टेडियम तक सांकेतिक मैराथन का आयोजन किया गया। दौड़ शुरू होने से पहले मैदान में श्रीरामलीला कमेटी की ओर से सभी प्रतिभागियों और खेल प्रेमियों के लिए चायपान की व्यवस्था की गई, जिससे ठंड के बीच उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल का कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव युवा पीढ़ी में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देगा तथा उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, श्रीरामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश बागला, महामंत्री राजीव अग्रवाल, भगवानदास बंसल, विष्णुदयाल बंसल, विजयप्रकाश गोयल, मनोज अग्रवाल, मुकेश जोहरी, प्रवीण स्वरूप बंसल, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, दिलीप अग्रवाल, गिरधर शरण, प्रसून मंगल, रामांशु शर्मा सहित बॉबी और बंटी मौजूद रहे।
ठंड और कोहरे के बावजूद खेल प्रेमियों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया।
- आगरा में आस्था और परंपरा का महाकुंभ: 100 साल पुरानी परंपरा के साथ शुरू होगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव 2026; भीष्म प्रतिज्ञा और प्रह्लाद चरित्र समेत तीन नई लीलाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र - September 24, 2026
- ’चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी’: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इलेक्शन कमिश्नर पर मुकदमा चलाने की मांग की - September 24, 2026
- अमरोहा गैंगरेप मामले पर अखिलेश यादव बोले- जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हो जाती है भ्रष्ट - September 24, 2026