आगरा: आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बलकेश्वर, आगरा मे रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल ने तरु उदय के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया I हमने इसमें 50 औषधीय पौधों का रोपड़ किया I बच्चो को इसका महत्व समझाया की जीवन में इनका क्या उपयोग होता है. प्रोग्राम के अंतर्गत प्रेसिडेंट मीरा गुप्ता ने बचों को अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए उत्साहित किया I
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चारु पटेल जी ने बच्चों को बताया कि ये पेड़ हमारे लिए कितने आवश्यक है और उसकी महत्त्वता को बताया I
विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती श्रुति सिंघल जी ने कार्यक्रम मे सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया I
कार्यक्रम मे उपस्थित संगीता अग्रवाल, हेमलता जैन, रेखा कपूर, अनिता पुंडीर, रुचि अग्रवाल, सरोज प्रशांत, ज्योति मित्तल, अलका अग्रवाल और विद्यालय की प्रभारी रश्मि अग्रवाल उपस्थित रही I
रिपोर्टर – पुष्पेंद्र गोस्वामी
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026