आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नगर निगम के दो-दो कर अधिकारियों, कर अधीक्षकों और राजस्व निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल कर दिया है।
कर अधिकारी अवधेश कुमार को जोनल अधिकारी लोहामंडी से वर्तमान दायित्व के साथ हरीपर्वत जोन के जोनल अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। कर अधिकारी चंद्रपाल सिंह को जोनल अधिकारी ताजगंज से आईजीआरएस सेल का प्रभारी बनाया गया है।
कर अधीक्षक अक्षय कुमार को जोनल अधिकारी हरीपर्वत जोन के पद से हटाकर इसी जोन में कर अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। कर अधीक्षक गजेंद्र सिंह को कर अधीक्षक हरीपर्वत जोन से ताजगंज का जोनल अधिकारी बनाया गया है।
राजस्व निरीक्षक मनीलाल गौतम को राजस्व निरीक्षक हरीपर्वत जोन से ताजगंज जोन में इसी पद पर भेजा गया है। राजस्व निरीक्षक प्रदीप भास्कर ताजगंज जोन के राजस्व निरीक्षक पद से इसी पद पर हरीपर्वत जोन में भेजे गए हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- यूपी के किसानों के लिए CM योगी का ‘होली गिफ्ट’: 460 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर, बिचौलियों का खेल खत्म - February 21, 2026
- प्यार के लिए बदली पहचान, मुनतरीन ने मुस्कान बनकर अजय से की शादी, गंगाजल पीकर खोला रोजा, पुलिस से की सुरक्षा की मांग - February 21, 2026
- लखनऊ की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज: UGC के नए नियमों के खिलाफ भारी प्रदर्शन, वापस लेने की मांग - February 21, 2026