आगरा। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 19 नवम्बर से 25 दिसंबर तक स्वच्छ शौचालय अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य नागरिकों को शौचालय का उपयोग करने व सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय में साफ सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक करना था।
नगर निगम इस अभियान के अंतर्गत शौचालय की व्यवस्था में और अधिक सुधार करने का प्रयास कर रहा है जिसमें शौचालय में मरम्मत, टाइल्स, वॉल पेंटिंग , रेलिंग और जल उपलब्धता, रंगाई पुताई संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं ।
साथ ही नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की टीम बनाई जा रही है जिससे शौचालय का निरीक्षण कर मूल्यांकन कराया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में निरीक्षण किए जाने वाले समस्त बिंदुओं पर तैयारी सुनिश्चित कराई जाएगी ।
नगर निगम की सहयोगी संस्था संवेदना डेवलपमेंट सोसायटी टीम द्वारा “स्वच्छ शौचालय हमारी जिम्मेदारी” से संबंधित गतिविधियां विद्यालय, कॉलेज, सार्वजनिक क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक, फ्लैश मूव, रैली , जनसहयोग के माध्यम से सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय पर बॉल पेंटिंग और खेल के माध्यम से स्वच्छता सम्बन्धित गतिविधियां आयोजित कराई जा रही हैं ।।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026