आगरा। राष्ट्रीय भगवा दल के बैनर तले अंग्रेजी नववर्ष 2026 के अवसर पर 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान मरगटी वाली रोड के समीप पीपल वाले पेड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर होते रहेंगे और यह गतिविधियां हिंदू समाज की स्वतःस्फूर्त भागीदारी से संचालित हैं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि यह प्रयास सांस्कृतिक चेतना के पुनर्मार्जन की दिशा में हैं और भारत अपने मूल सनातनी स्वरूप की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थितजनों ने अंग्रेजी नववर्ष को विदाई दी।
आयोजन में अध्यक्ष अमोल दीक्षित सहित वंश शर्मा, सूरज प्रजापति, विशाल कुशवाह, निखिल, मयंक, तरुण, सक्षम, जीतू, अनिल, आयुष, योगेश श्रीवास्तव, सत्यभान और सुशांत सहित अनेक कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे।
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026
- आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट क्षेत्र के पास मारपीट: येलो जोन में पाठक प्रेस बैरियर के पास भिड़े लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - October 17, 2026