आगरा: थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बोदला-बिचपुरी मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल के ऊपर की मंजिल पर फ्लैट में देह व्यापार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा डाला। फ्लैट से पांच महिलाएं और तीन पुरुष हिरासत में लिए गए। इनमें से एक मकान मालिक है। पुलिस को मौके से दस मोबाइल फोन मिले हैं, जिनमें कई महिलाओं की फोटो हैं।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिचपुरी रोड पर एक अस्पताल के ऊपर स्थित फ्लैट में देह व्यापार होता है। मुखबिर से सूचना की पुष्टि हुई। थाना जगदीशपुरा और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। फ्लैट में पांच महिलाएं और तीन पुरुष थे। पुलिस को फ्लैट से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं, जिसमें बीयर के कैन, शक्तिवर्द्धक टैबलेट्स, 10 मोबाइल फोन, शराब की बोतलें, यूज्ड-अनयूज्ड पैकेट्स शामिल हैं।
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि इस फ्लैट में देह व्यापार का धंधा डेढ़ माह से संचालित हो रहा है। जब्त किए गए मोबाइल फोनों से नेटवर्क की जानकारी की जाएगी। कितने लोग इस रैकेट से जुड़े हैं। पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है। पुलिस इस पूरे रैकेट की जानकारी कर रही है।
- ’चलो गाँव की ओर’: बलदेव में कल सजेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ; आगरा के दिग्गज डॉक्टर देंगे फ्री सेवाएँ - February 21, 2026
- Agra News: श्री माँ के जन्मोत्सव पर गूंजा दिव्यता का संदेश, श्री अरविंद सोसायटी ने शुरू किया ग्राम विकास और गर्भाधान संस्कार का संकल्प - February 21, 2026
- आगरा के ताज महोत्सव में ‘हेरिटेज’ का कायाकल्प: 5000 पुरानी बनारसी साड़ियों को नया लुक देंगे देश के दिग्गज डिजाइनर - February 21, 2026