आगरा: थाना शाहगंज पुलिस ने तीन महीने की तलाश के बाद सोना लूट के तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.20 करोड़ रुपये कीमत का एक किलो, 495 ग्राम सोना बरामद किया।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने मीडिया को बताया कि आरोपियों ने जयपुर के सोना व्यापारी के कर्मचारी से फर्जी कस्टम अधिकारी बन कर लूट की थी। सोना बेचकर आरोपियों ने प्लाट खरीदे। उनकी कीमत 62 लाख रुपये है। विगत 18 जनवरी को कैंट स्टेशन पर ट्रेन से व्यापारी के कर्मचारी को आरोपियों ने सोने सहित उठाया था। लूट के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
जयपुर के पटेल नगर निवासी मनीष सोनी ने मार्च, 2024 में शाहगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
पकड़े गए अभियुक्त विष्णु, वीरेंद्र, मक्खन लाल राजस्थान के रहने वाले हैं। अभियुक्तों को पकड़ने वाले पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है।
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026