आगरा। जनपद के थाना जगदीशपुरा के अलकापुरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आलोक नगर कॉलोनी में बने हुए एक मकान में पुलिस ने छापा मार जुआ खेलते एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी सहित नकदी को कब्जे में लिया।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अलकापुरी में एक पॉश कॉलोनी के मकान में जुआ संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर छापा मार एक दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।
मौके से कई ताश की गड्डियां और एक लाख से अधिक की नकदी मिली, जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। सूत्रों का कहना है कि जिस घर में जुआ हो रहा था वह रमेश बलानी का है। यहां पर बाहर से भी लोग जुआ खेलने आते थे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- पॉक्सो केस में घिरे शंकराचार्य: मेडिकल रिपोर्ट ने की उत्पीड़न की पुष्टि, साक्ष्य मिटाने और घोटाले का भी आरोप - February 26, 2026
- यूपी के राज्यकर्मियों को आखिरी मौका: 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया तो कटेगी सैलरी, नहीं मिलेगा प्रमोशन - February 26, 2026
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राहत या गिरफ्तारी? पॉक्सो एक्ट मामले में कल इलाहाबाद हाई कोर्ट में बड़ी सुनवाई - February 26, 2026