आगरा: हिंदूवादी नेताओं ने शाहगंज थाना पुलिस के साथ मिलकर सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक घर पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस घर में भारी मात्रा में मीट बरामद हुआ। हिंदूवादियों का आरोप था कि आगरा शहर में स्लाटर हाउस बंद है फिर भी पशु का कटान रुक नहीं रहा है। गोकशी के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। हिंदुवादियो ने पकड़े गए मीट की जांच करवाने की मांग उठाई। उनका आरोप था कि यह गौवंश है।
पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा से जुड़ा हुआ है। हिंदुवादियो ने पुलिस को सूचना दी की शहर में पशु के अवैध कटान रुक नहीं रहा है और एक घर में भारी मात्रा में मीट है और वह गोवंश हो सकता है। पुलिस ने इस सूचना पर हिंदवादी संगठन के पदाधिकारी के साथ मिलकर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया।
इस छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस को उसे घर से भारी मात्रा में अवैध मीट मिला जिसका स्टॉक किया जा रहा था, साथ ही घर में डीप फ्रिज भी रखा हुआ था जो मीट से भरा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि अवैध रूप से मीट का स्टॉक किया जा रहा है पुलिस ने इस मामले में दो युवक को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि फतेहपुर सीकरी से मीट लेकर आए हैं। वहीं हिंदू वादियों ने आशंका जताई है कि यह गोवंश है जिसकी जांच पड़ताल की जानी चाहिए।
- मैनपुरी: ईएमटी शालिनी की सूझबूझ और तत्परता से एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, सीएमओ ने दी बधाई; जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ - September 1, 2026
- आगरा में स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट: ताजमहल और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की स्क्रीनिंग शुरू, विशेष वार्ड आरक्षित - September 1, 2026
- बीजेपी आगरा महानगर की मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवासी योजना कार्यशाला आयोजित: आगामी चुनावों को लेकर बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश - September 1, 2026