आगरा: पुलिस आयुक्त जे रविन्द्र गौड़ ने विगत दिवस चार थाना प्रभारियों में फेरबदल कर दिया। इनमें दो वे थाना प्रभारी भी शामिल हैं, विवादों के कारण चर्चा में आए। उन्हें फिलहाल किसी थाने का प्रभार नहीं दिया गया है और उनकी तैनाती पुलिस लाइन में कर दी गई है। इनमें एसओ पर्यटन और नाई की मंडी थाना प्रभारी शामिल हैं।
गौरतलब है कि लाइन हाजिर आरक्षियों द्वारा विदेशी पर्यटकों को घुमाने के मामले में एसओ पर्यटन प्रीति चौधरी भी जांच के दायरे में आ गईं थीं। एसीपी ताज सुरक्षा ने इसकी जांच की थी। एसओ ताज सुरक्षा प्रीति चौधरी को लाइन में भेजा गया है। उनकी जगह मलपुरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक रूबी को थानाध्यक्ष पर्यटन बनाया गया है।
इसके अलावा धाकरान चौराहे के पास शू एक्सपोर्टर की जमीन पर कब्जे के मामले में थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने के बाद प्रभारी थाना नाई की मंडी अमित कुमार को भी लाइन में भेजा गया है। थाना न्यू आगरा के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र भाटी को प्रभारी निरीक्षक नाई की मंडी बनाया गया है। अभी तक डीसीपी पश्चिमी जोन के वाचक का कार्य देख रहे जसवीर सिंह सिरोही को इंस्पेक्टर न्यू आगरा बनाया गया है।
- कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्राले से टकराई; 3 बच्चों समेत 8 की मौत, कई घायल - March 27, 2026
- गोरखपुर: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन; शक्ति स्वरूपा बेटियों के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं - March 27, 2026
- सफलता की चमक के पीछे का ‘अनदेखा’ सच: एल.सी. सिंह की पुस्तक ‘थिंग्स वी डोंट सी’ का मुंबई में भव्य विमोचन - March 27, 2026