आगरा। बीजेपी पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश चौधरी इस समय चर्चा में है। 25 हजार का भगोड़ा घोषित है। पुलिस चुनाव की वजह से अभी शांत है। सूत्र बताते है कि चुनाव बाद बिगड़ैल पौत्र दिव्यांश चौधरी पर कार्रवाई होना तय है।
वहीं अभी पंजाबी समाज की युवती पर कार चढ़ाने का आरोपी दिव्यांश चौधरी फिर चर्चा में आया है। सोशल मीडिया पर आरोपी दिव्यांश चौधरी की फोटो वायरल हुई है। फोटो में वह आगरा के टॉप कारोबारियों के बेटों के साथ एक नाइट क्लब में अय्याशी करता नजर आ रहा
है। वह शराब और शबाब का शौकीन है। पुलिस ने कुर्की की भी तैयारी कर ली है। विश्वनीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी दिव्यांश चौधरी कुछ दिन से फरार था अब वह जयपुर हाऊस में घूमता नजर आ रहा है।
वहीं बीजेपी सूत्र बताते है कि चौधरी परिवार से पार्टी हाईकमान भी नाराज नजर आ रहा है। कई मीडिया डिबेट में महिला सुरक्षा के नाम पर बीजेपी मंत्री के पौत्र पर विपक्ष के नेताओं ने चुटकी ली है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री ने कई जगह मदद की गुहार लगाई पर नतीजा शून्य रहा है।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026