आगरा। थाना किरावली क्षेत्र में बीती रात चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। यात्री उस समय गिरा, जब ट्रेन खारी नदी के पुल से गुजर रही थी। खारी नदी में गिरते ही इस यात्री की मौत हो गई। मृतक का नाम डेबारू मुरिधर है और उसकी उम्र लगभग 37 साल है।
आज सुबह खारी नदी क्षेत्र में पहुंचे कुछ लोगों ने इस युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो जेब से आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम डेबारू मुरिधर निवासी टेलागांव, गोलाघाट, असम अंकित है। आधार कार्ड से ही मृतक की उम्र 37 साल होने का पता चला।
मृतक की जेब से ट्रेन की टिकट भी मिली है, जिस पर फरकार्टिंग जंक्शन से गुवाहाटी की यात्रा का ब्यौरा है। टिकट से पता चलता है कि मृतक अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आधार कार्ड से मिली जानकारी के आधार पर असम में मृतक के परिजनों को भी सूचना भेजी जा रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026