आगरा: वाटर वर्क्स चौराहे के निकट एक युवक की सोते समय आग में घिर जाने से मौत हो जाने की सूचना है। मृतक हीटर जलाकर सो रहा था, इस दौरान उसकी रजाई में आग लग जाने से वह लपटों में घिर गया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, थाना छत्ता के अंतर्गत जीवनी मंडी स्थित वॉटर वर्क्स में रात में चारपाई पर सो रहे युवक ने सर्दी के चलते हीटर लगा रखा था और रजाई ओढ़ कर सो रहा था। रात में हीटर से रजाई में आग लग गई, आग की लपटें कुछ ही देर में तेज हो गईं। युवक को शोर मचाने का मौका भी नहीं मिला और सोते सोते युवक आग में जिंदा जल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्टों में कहा गया है कि मृतक जलकल कर्मी था। जलकलकर्मी सीताराम की रात्रि में ड्यूटी थी। वो रात में हीटर चलाकर रजाई ओढ़कर सो रहा था। हीटर से रजाई में आग लगी। सीताराम रजाई में रजाई से निकल नहीं पाया। सुबह पहुंचे कर्मचारियों ने सीताराम की लाश देखी। उसके घर में सूचना दी गई। परिवारीजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आपका पैसा भी अता-पता लापता है…, चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राजपाल यादव को राहत नही, 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश - October 7, 2026
- AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: एक्स पोस्ट पर लिखकर कहा— “एक चोर और गद्दार को बचाने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं मोदी” - October 7, 2026
- मेरठ में सांप से पति को डसवाकर हत्या करने वाली पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप दोषी करार, 16 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - October 7, 2026