आगरा। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्थना की गई। ताजनगरी के प्राचीन देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंत्रोउच्चार के साथ हवन पूजन किया और आहुतियां दी।
क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में पथवारी माता, चामुंडा देवी मंदिर, कालीवाड़ी मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों में देवी की आराधना की गई और सभी स्थानों पर विशेष कन्या पूजन किया गया।
घर-घर में भी कुलदेवी की पूजा के साथ कन्या पूजन का विशेष आयोजन हुआ। माताओं ने कन्याओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। कन्याओं को भोजन कराया गया और प्रसाद के साथ वस्त्र भी भेंट किए गए।
शक्तिपीठों और देवालयों में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भक्त सुबह से शाम तक मंदिर में दर्शन के लिए आते रहे। श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ भक्तिभाव से नेजा बढ़ाया। भक्तों ने प्रसाद और जल चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। घरों में भी माता रानी की पूजा की गई। भक्तों ने हवन में आहुतियां देकर सभी के सुखी जीवन की प्रार्थना की।
जगह-जगह भंडारे व देवी जागरण
आगरा। रामनवमी पर आज जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा कई जगह देवी जागरण भी किए जा रहे हैं। शहर की सड़कों पर भी कई जगह पूड़ी-सब्जी व हलुआ चने का प्रसाद वितरित किया गया। हरीपर्वत पर भी आज शाम को भंडारा है तो वहीं दयालबाग सहित कई स्थानों पर भव्य देवी जागरण होंगे।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026