आगरा। भाजपा आज पूरे जोरशोर से अपना 45 वाँ स्थापना दिवस मना रही है। हर जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पार्टी के नेताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा भी लगाया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम आज से शुरू होकर तीन दिन तक 13 अप्रैल तक चलेंगे। हर गांव तक पार्टी कार्यक्रम के ज़रिए पहुंचेगी।
आज ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने संयुक्त रूप से बताया कि आज से 13 अप्रैल तक हर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।6 अप्रैल को हर जिले के मुख्यालय पर भव्य सजावट की गई है।
7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 8 और 9 अप्रैल को हर विधानसभा में सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित होंगे।
जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने कहा कि भाजपा आज एक सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी पार्टी है।आज सभी वरिष्ठ एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर एवं पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया है।
8 और 9 अप्रैल को हर विधानसभा में आयोजित होने वाले सक्रिय सदस्यों के सम्मेलनों में भाजपा के चुनावी व संगठनात्मक विस्तार,भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए परिवर्तन और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विगत 11 वर्षों में विकसित भारत के संकल्प पर हुए कार्यों पर चर्चा होगी।
नेता व्दय ने बताया कि बूथ पर होने वाले कार्यक्रमों में बूथ समिति और पन्ना प्रमुख, प्राथमिक वा सक्रिय सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता जन शामिल होंगे।
प्रेस वार्ता में श्याम भदौरिया, रामकुमार, राहुल चौधरी, महेश शर्मा, सुनील करमचंदानी,महानगर मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल आदि उपस्थित रहे।
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026
- आगरा के संजय प्लेस स्थित फ्रेंड्स टावर में बड़ा हादसा टला: बेसमेंट के फ्लेक्स गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख - August 22, 2026